उत्तर प्रदेश

बोलेरो का टायर फटने से तीन बाइकों में मारी टक्कर, चार घायल

Admin4
6 Jun 2023 2:05 PM GMT
बोलेरो का टायर फटने से तीन बाइकों में मारी टक्कर, चार घायल
x
उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गंगा बैराज मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो का अगला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। जिससे सामने से आ रही एक के बाद एक तीन बाइकों में उसने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर होने से एक बाइक धू धूकर जल गई। हादसे में महिला, बच्चा समेत चार लोग गंभीर घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मंगलवार दोपहर गंगा बैराज मार्ग स्थित ट्रांस गंगा सिटी के गेट नंबर-तीन के पास कानपुर से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो कार का अगला टायर अचानक फट गया। जिससे बोलेरो अनियंत्रित हो गई और मरहला से कानपुर की ओर जा रहे बारासगवर के पहाड़ खेड़ा निवासी बाइक सवार माधवेन्द्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे माधवेन्द्र व उसका साथी ऊंचगांव निवासी शिवम तिवारी गंभीर घायल हो गये। वहीं उनकी बाइक भी धू धूकर जल गई। इसी बीच बोलेरो ने सामने से आ रही सोनू की बाइक में भी टक्कर मारी। जिससे उसमें बैठी ललऊ खेड़ा निवासी प्रीती यादव घायल हो गई। वहीं संजय गुप्ता की बाइक में टक्कर लगने से पत्नी संगीता गुप्ता, तन्वी गुप्ता और पांच साल का अयांश सड़क पर जा गिरे। जिसमें अयांश को चोटें आई हैं। हादसे की जानकारी चौकी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने घायल माधवेन्द्र, शिवम व प्रीती को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहीं अयांश को कानपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। उधर, बीच सड़क पर धू धूकर बाइक जलने से कुछ देर के लिये यातायात थम गया। जिससे रोड पर जाम की स्थिति बन गई।
Next Story