उत्तर प्रदेश

नोएडा में हाईवे पर खड़े ट्रक से बोलेरो टकराई, चार घायल

mukeshwari
7 Jun 2023 3:08 PM GMT
नोएडा में हाईवे पर खड़े ट्रक से बोलेरो टकराई, चार घायल
x

नोएडा। थाना बादलपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे-91 पर ग्राम धूम मानिकपुर के पास सड़क पर खड़े एक ट्रक से तेज गति से पीछे से आ रही एक बोलेरो पिकअप जा टकराई। इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायलों के नाम शकील, सद्दाम, श्रीमती शमीमा बेगम तथा सारिक है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story