- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रसायन फैक्ट्री का...

x
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के नयी मंडी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक रसायन फैक्ट्री का बॉयलर फट जाने से दो मजदूरों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। उप जिलाधिकारी परमानंद झा ने यहां बताया कि नयी मंडी थाना क्षेत्र के मख्याली गांव के पास स्थित बालाजी रसायन फैक्ट्री का बॉयलर आज सुबह अचानक फट गया।
इससे मौके पर काम कर रहे अली नवाज (42) और रामभरोसे (55) नामक मजदूरों की मौत हो गयी। दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए जयपाल नामक श्रमिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच के आदेश दिये गये हैं।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story