उत्तर प्रदेश

भवन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Admin4
28 July 2023 9:42 AM GMT
भवन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
x
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय पुलिस चौकी अंतर्गत बैरवन स्थित पंचायत भवन के पास गुरुवार को देर रात लगभग 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई लेकिन कोई पहचान नही सका। मृतक के गले पर काला धागा था। वह सफेद संडो गंजी व लाल अंडरवियर पहने हुए था।
Next Story