- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida से लापता छात्र...
उत्तर प्रदेश
Noida से लापता छात्र का शव रेलवे स्टेशन पर मिला, पढ़ाई के तनाव से आत्महत्या की आशंका
Tara Tandi
16 April 2025 6:01 PM IST

x
Noida नोएडा। जिले के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी से लापता दसवीं कक्षा का छात्र बुधवार को दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास मिला। पूछताछ के दौरान छात्र ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई के दबाव से परेशान था। थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉर्डन सोसायटी निवासी राहुल माहेश्वरी का 16 वर्षीय बेटा दक्ष खेतान स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। उन्होंने बताया कि दक्ष सेक्टर-18 स्थित आकाश कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाता था और सोमवार की सुबह भी वह कोचिंग के लिए निकला पर वहां नहीं पहुंचा।
कृष्ण गोपाल शर्मा के अनुसार, कोचिंग सेंटर के कर्मचारियों और वैन के ड्राइवर ने दक्ष के पिता राहुल को दो बजे के करीब बताया कि उनका बेटा कोचिंग सेंटर और स्कूल नहीं आया। उन्होंने बताया कि छात्र के परिजनों ने सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुप पर बेटे की तस्वीर साझा करते हुए लोगों से अपील की कि अगर किसी को उसके बारे में जानकारी हो तो तुरंत सूचना दें। देखते ही देखते मैसेज कई ग्रुप पर वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि खोज के दौरान पुलिस को दक्ष दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास मिला। उसने बताया कि वह पढ़ाई के दबाव से परेशान था। शर्मा ने बताया कि इस मामले में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं जिसके बाद दक्ष को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
TagsNoida लापता छात्रशव रेलवे स्टेशन मिलापढ़ाई तनावआत्महत्या आशंकाNoida student missingbody found at railway stationstudy stresssuicide suspectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





