उत्तर प्रदेश

पेंड़ से लटकती मिली राजगीर मिस्त्री की लाश

Admin4
28 July 2023 9:00 AM GMT
पेंड़ से लटकती मिली राजगीर मिस्त्री की लाश
x
वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के अनौरा-करोमा गांव की सीमा पर वरूणा के किनारे शुक्रवार की सुबह बबूल के पेड़ की डाली से खंझाटी उर्फ अनिल (36) की फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गयी।
वह पेशे से राजगीर मिस्त्री था और उसके दो बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है। बताया जाता है कि दो साल पहले भी उसने आत्महत्या के इरादे से जहरीला पदार्थ खा लिया था। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी जान बच गई थी। सुबह गांव के लोग वरूणा के किनारे की ओर गये तो पेड़ पर लटकती लाश देख सन्न रह गये। उन्होंने आसपास के लोगों और परिवारवालों को इसकी सूचना दी। इसके बाद रोते-बिलखते परिजन पहुंचे। सूचना के कुछ देर के बाद पुलिस पहुंची।
Next Story