- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ट्रक चालक का आम के...
उत्तर प्रदेश
ट्रक चालक का आम के पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
jantaserishta.com
21 Oct 2026 3:18 PM IST

x
मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में बुधवार सुबह हाइवे से तीन सौ मीटर दूर लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पीछे सीवान में आम के पेड़ में एक व्यक्ति का शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज जितेंद्र कुमार एसआइ सुभाष यादव, शिवाकांत पांडेय व फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। लालगंज थाना क्षेत्र के थर परसिया गांव निवासी उमा कृष्ण दुबे के बड़े पुत्र 50 वर्षीय भोलानाथ दुबे मध्यप्रदेश के रीवा से मंगलवार दोपहर अपने पैतृक गांव थर परसिया के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे।
भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में बुधवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ की डाली में करीब फीस फुट ऊंचे नायलान की रस्सी से अधेड़ व्यक्ति का शव लटकता देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी।आम के पेड़ में शव लटका मिलने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मृतक के पिता उमा कृष्ण दुबे स्वजनों के साथ रोते बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के छोटे भाई विनोद दुबे ने बताया कि बड़े भाई भोलानाथ दुबे ट्रक चालक थे।बीस वर्ष से मध्यप्रदेश के रीवा शहर में मकान बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। मंगलवार को ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए गांव आ रहे थे लेकिन देर रात तक घर नही पहुंचे। सुबह सूचना मिली कि भाई का शव भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में आम के पेड़ की डाली में रस्सी से लटक रहा है।बड़े भाई भोलानाथ की किसी कोई रंजिश भी नही थी।
भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में आम के बगीचे में किन परिस्थितियों में पहुंचे समझ में नही आ रहा है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़े थे एक पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री का विवाह इसी वर्ष हुआ है। पत्नी ललिता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्म हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।इस संबंध में मृतक पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





