- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 20 घंटे बाद ईंट भट्टे...

x
रामपुर/मिलक। मंगलवार दोपहर भट्टे के तालाब में डूबे दो किशोरों के शव 20 घंटे बाद मिले। करीब 20 मिनट तक सर्च ऑपरेशन चला। शव बाहर आते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक के पिता ने ईंट भट्ठा संचालक के खिलाफ तहरीर दी है।
मिलक थाना क्षेत्र के मोहल्ला वसीरनगर निवासी सुनील गोस्वामी का पुत्र विशेष (16) व वीरपाल का पुत्र प्रिंस (12) दोपहर अपने साथियों के साथ करीब एक बजे घर से निकले थे। दोनों रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित कादरी ईंट भट्टे में बने तालाब पर घूमने गए थे। विशेष का पैर तालाब में फिसल गया था। जिसके बाद वह गड्ढे में जा गिरा था। विशेष को डूबता देख उसका भाई प्रिंस ने भी तालाब में छलांग लगा दी थी। उनके साथी घंटों तक दोनों का तालाब से बाहर निकलने का इंतजार करते रहे लेकिन वे बाहर नहीं आए।
दोस्तों ने घटना की जानकारी परिजन को दी। जिसके बाद परिजन तालाब पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। तहसीलदार राकेश चंद्रा ने दो क्षेत्रीय गोताखोर बुलवाए जिन्होंने रात आठ बजे तक खोजबीन की, लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली थी। इस पर प्रशासन का आक्रोश पनप गया था। रात बजे 11 तक परिजन कोतवाली परिसर में डेरा डाले रहे। पुलिस से मदद नहीं मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने एसडीएम आवास का घेराव कर किया था। आधे घंटे तक एसडीएम आवास से भी कोई आश्वासन नहीं मिला था।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story