- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गणेश प्रतिमा विसर्जन...
उत्तर प्रदेश
गणेश प्रतिमा विसर्जन में यमुना में डूबे 3 युवकों के शव बरामद
Rani Sahu
30 Sept 2023 10:29 PM IST

x
आगरा । आगरा में गुरुवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन में यमुना नदी में डूबे तीन युवकों के शव शुक्रवार को बरामद कर लिये गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खासपुर गांव के पास गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 6 युवक डूब गये थे जिनमें से 3 युवकों को लोगों ने बचा लिया था। न्यू आगरा थाना के प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि 3 युवक गहरे पानी में डूब गये थे। सूचना पर प्रशासन ने पूरी रात तलाशी अभियान चलाया और घटना के करीब 18 घंटे बाद एक युवक का शव शुक्रवार को घटनास्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर बरामद कर लिया।
इसके बाद अन्य दो युवकों के शव भी बरामद कर लिए गए। कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान रामवरन,शिवम और बाबू के तौर पर की गई है।
उन्होंने बताया कि शिवम का शव शुक्रवार को घटनास्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर मिला। इससे पहले पुलिस उपायुक्त (ताज सुरक्षा) सैयद अरीब अहमद ने बताया था कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ युवक डूब गये हैं जिनकी तलाश के लिए पीएसी और एसडीआरएफ को लगाया है।
Tagsगणेश प्रतिमा विसर्जनयमुना में डूबे 3 युवकों के शव बरामदGanesh idol immersionbodies of 3 youths drowned in Yamuna recoveredआगराआगरा न्यूज़ताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारTaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsHindi NewsToday's NewsNew News
Next Story





