उत्तर प्रदेश

बलिया की गंगा नदी में पलटी नाव, 25 लोगों के लापता होने की आशंका

Admin4
22 May 2023 8:00 AM GMT
बलिया की गंगा नदी में पलटी नाव, 25 लोगों के लापता होने की आशंका
x
बलिया। यूपी के बलिया से इस वक्त की बड़ी जानकारी सामने आ रही है। गंगा नदी में तकरीबन 40 लोगों से भरी नाव के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया है। ताजा मिली अपडेट के आधार पर 25 लोगों होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लोगों के इलाज में जुट गई है। बता दें कि घटना माल्देपुर गंगा घाट पर घटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक नाव में 40 लोग लवार थे। धार नामक पूजा जो कि मुंडन के दौरान होता है, वह करने के लिए जा रहे थे। बता दें कि नाव के कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही इंजन बंद हो गया आशंका यह भी जताई जा रही है कि नाव ओवरलोड होने के कारण भी इंजन बंद हो सकता है। कहा जा रहा है कि तेज हवाओं के चलते भी नाव के पलटने का कारण हो सकता है। बता दें कि नाव के पलटते ही लोगों मे चीख पुकार मच गई। प्राथमिक जानकारी के चलते इस घटना में 4 महिलाओं की मौत हुई है। आसपास के लोगों ने उनका रेस्क्यू किया। बचाव दल की टीम भी मौके पर पहुंच चूकी है। राहत बचाव कार्य जारी है।
Next Story