उत्तर प्रदेश

श्रद्धालु से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, कड़ी मशक्कत के बाद NDRF की टीम ने सभी को बचाया

Admin4
28 Nov 2022 9:19 AM GMT
श्रद्धालु से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, कड़ी मशक्कत के बाद NDRF की टीम ने सभी को बचाया
x
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर केरल से वाराणसी आए 40 श्रद्धालुओं की नाव शनिवार की सुबह दशाश्वमेध घाट के सामने गंगा में पलट गई। नाव सवार श्रद्धालु डूबने लगे तो आसपास मौजूद नाविकों ने गंगा में छलांग लगा कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। दो लोगों को कुछ दिक्कत महसूस हुई तो उन्हें कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, हादसे के बाद से जल पुलिस और NDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को बचा लिया है। इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
इस मामले में एसीपी दशास्व्मेध अवधेश पांडेय ने बताया कि, नाव संचालन कर्ता की गलती से बड़ा हादसा होते होते बच गया। उन्होंने कहा कि नाव संचालन कर्ता को नाव की जांच करने बाद यात्रियों को नाव में बैठाना चाहिए था। उन्होंने बताया कि नौका संचालन कर्ता पर अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है।
दोनों यात्रियों को उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय भेज दिया गया है। जो खतरे से बाहर है। ऐसी गलती दोबारा न हो सभी नौका संचालन कर्ताओ को आदेशित किया गया है। नौका संचालन के पूर्व नाव की तकनीकी जांच व सभी यात्रियों को लाइफ़ जैकेट प्रदान करने के पश्चात ही नौका संचालन करें।
Admin4

Admin4

    Next Story