उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में घाघरा नदी में बच्चों से भरी नाव पलटी

Admin Delhi 1
8 Jun 2023 4:30 AM GMT
अंबेडकरनगर में घाघरा नदी में बच्चों से भरी नाव पलटी
x

उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर में बुधवार को घाघरा नदी में एक नाव पलटने के बाद डूब गई। नव में कुल 12 लोग सवार थे। इनमें से 9 लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाल तीन लोग लापता हैं। बचाव अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि, अंबेडकर नगर में घाघरा नदी में एक नाव पलट गई। नाव में 12 लोग सवार थे। 9 को बचा लिया गया और 3 लापता हैं। एनडीआरफ और गोताखोर बचाव अभियान चला रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि थाना क्षेत्र जहांगीर गंज के बिड़हर खास गांव में एक दावते वलीमा में शालिम होने कुछ लोग आए थे। इनमे से कुछ लोग नौका विहार के लिए गए थे। जहां नाव का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। नाव में कुल 12 लोग सवार थे। जिसमें 9 लोग बचा लिए गए अभी तीन लोग लापता है जिन्हे खोजा जा रहा है। पुलिस के अनुसारजो लोग डूबे हैं वो लोग घूमने के लिए आए थे। नाव जब नदी के बीच में थी तब सेल्फी लेते हुए संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। स्थानीय लोगों ने 9 लोगों को बचा लिया, लेकिन लड़कियां अभी भी लापता हैं। नदी से बाहर निकाले गए लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

नदी से बाहर निकाले गए लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य में पुलिस टीम के साथ एडीएम, एसडीएम, सीओ सहित अधिकारी जुटे है। गोरखपुर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई जा रही है। जहांगीरगंज के बिडहर घाट के इकरार अहमद के घर पर मंगलवार को लड़के की शादी थी। बुधवार को बहू भोज(दावत ए वलीमा) कार्यक्रम का आयोजन था, जिसमें शामिल होने के लिए विभिन्न स्थानों से आए रिश्तेदार व उनके परिजन रुके हुए थे। इनमें से कुछ नाबालिग किशोर व बच्चे प्रातः गांव के निकट से गुजरी घाघरा नदी तट पर घूमने पहुंचे। नौका विहार व सेल्फी के चक्कर में वहां स्थानीय रवि व अंकुर द्वारा चलाई जा रही छोटी नाव (डोंगी-मछली पकड़ने वाली नाव) में करीब 14 लोग सवार हो गए।

Next Story