उत्तर प्रदेश

जिला पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक संपन्न

Admin Delhi 1
18 March 2023 12:19 PM GMT
जिला पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक संपन्न
x

बस्ती: जिला पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई | बैठक में रखे गए प्रस्ताव को सभी सदस्यों द्वारा प्रस्ताव पारित हुआ, जिला पंचायत बस्ती द्वारा पुनरीक्षित बजट 2022- 2023 व अनुमानित बजट 2023-2024 के अनुमोदन पर विचार प्रकट किया | सभी सदस्यों के साथ बैठक में डॉ राम मनोहर लोहिया शॉपिंग कंपलेक्स के अधूरे निर्माण को पूर्ण कराने तथा शासन से प्राप्त अन्य प्रस्ताव पर विचार हुआ |

बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजेश कुमार प्रजापति, ,सुभाष यदुवंश, बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, रुधौली विधानसभा के विधायक राजेंद्र चौधरी, कप्तानगंज विधानसभा के विधायक अतुल चौधरी और सभी सदस्य उपस्थित रहे |

Next Story