उत्तर प्रदेश

खूनी संघर्ष! युवक की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, इलाके में मचा तहलका

Triveni
19 Dec 2022 2:06 PM GMT
खूनी संघर्ष! युवक की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, इलाके में मचा तहलका
x

फाइल फोटो 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले से दो खौफनाक घटनाएं सामने आई हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले से दो खौफनाक घटनाएं सामने आई हैं। यहां रिश्तेदारों के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक घटना में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं दूसरी घटना में युवक को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।

पेड़ काट रहा था युवक, कर दिया हमला
घटना आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियाराहा गांव की है। यहां रहने वाला रिंकू यादव (20) पेड़ काट रहा था, तभी उसके कुछ रिश्तेदारों ने उस पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। उसकी मां फूलवासी और भाई पिंटू ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। गांव वाले रिंकू को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
छह रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एसओ बिलरियागंज विजय प्रकाश ने बताया कि रिंकू के परिजनों की तहरीर पर उसके रिश्तेदार सुभाष यादव, साधु यादव समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। सुभाष और चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रिंकू के पिता रमेश यादव का अपने भाई सुभाष से संपत्ति को लेकर पुराना विवाद है। रविवार सुबह रिंकू इसी विवादित जमीन पर पेड़ काटने लगा तो सुभाष व उसके परिजनों ने उस पर हमला कर दिया।
मामूली विवाद में फायरिंग, युवक की मौत
वहीं एक अन्य घटना में शनिवार रात तरवा थाना क्षेत्र के बघरा गांव में विवाद के बाद पड़ोसियों में अंधाधुंध फायरिंग हो गई। इसमें रवीश यादव नाम के एक शख्स की मौत हो गयी। जबकि उनके भाई सचिन के पैर में गोली लगी है। एसपी आजमगढ़ अनुराग आर्य ने घटना के बाद जिला अस्पताल में घायल सचिन की स्थिति का जायजा लिया।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story