उत्तर प्रदेश

पिता और पुत्र के बीच खूनीविवाद

Rounak Dey
7 Jun 2023 2:10 PM GMT
पिता और पुत्र के बीच खूनीविवाद
x
बेटे की मौत…एक-दूसरे पर चाकू से किया हमला

दुधारा थाना के परसा झकरिया गांव में मंगलवार की रात करीब आठ बजे पिता-पुत्र में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि ये एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिए। इस घटना में बेटे की मौत हो गयी। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल है। पिता का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।

नशे की हालत में हुआ विवाद

परसा झकरिया गांव के 25 वर्षीय दिलीप निषाद व उनके 48 वर्षीय पिता हीरालाल निषाद मंगलवार की रात करीब आठ बजे नशे की हालत में किसी बात को लेकर आपस में विवाद करने लगे। ये एक-दूसरे पर चाकू से हमला किए। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया। उपचार के दौरान बेटे दिलीप की माैत हो गयी। वहीं पिता हीरालाल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक के घर मचा कोहराम

इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। गांव के अलावा क्षेत्र के लोग इस घटना को सुनकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। दुधारा के थानाध्यक्ष राकेश मिश्र ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Next Story