- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बच्चों के विवाद में...
उत्तर प्रदेश
बच्चों के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, जमकर की तोड़फोड़ - केस दर्ज
Admin4
24 July 2023 9:15 AM GMT

x
अमेठी। रविवार की सुबह जायस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय महेशा के गांव पूरे अमियां में पहले छोटे-छोटे बच्चों में विवाद शुरू हुआ। फिर थोड़ी देर में बच्चों का विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। मामला तब बढ़ गया जब बगल के ही गांव के कुछ लोगों ने अनवर का पक्ष लेकर दूसरे पक्ष मो. इस्लाम को ललकारने लगे। उन लोगों की ललकार से दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष का खेल शुरू हुआ। मारपीट में दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह मो. इस्लाम के परिजनों के छोटे-छोटे बच्चे गांव के ही बगल बने ट्यूबवेल पर बकरी चरा रहे थे। उसी दौरान खेल-खेल में बच्चों ने ट्यूबवेल के पास लगी जल निकासी की बम्बी में ईंट कंक्रीट डाल दिया। इसी बात को लेकर अनवर पक्ष के लोगों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। मामला पहले गाली गलौज तक ही सीमित रहा लेकिन सूचना पर गांव पूरे शिवा से आये लोगों ने अनवर का पक्ष लेते विपक्षी मो.इस्लाम को ललकारने लगे। थोड़ी ही देर में गाली गलौज खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।
अनवर के समर्थकों ने इस्लाम के घर पर रखे टीन शेड तोड़ दिया, घर में रखी कुर्सी को तोड़ दिया। इसके बाद बेजुबान जानवर बकरी को भी नहीं बख्शा। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए केस दर्ज कर लिया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story