उत्तर प्रदेश

आगरा मस्जिद में मिला खून से लथपथ महिला का शव

Bharti Sahu 2
29 May 2024 12:12 PM IST
आगरा  मस्जिद में मिला खून से लथपथ महिला का शव
x

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक मस्जिद के अंदर खून से सना महिला का शव मिला है। शव मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी आक्रोश में हैं। हैरानी वाली बात यह है कि मृतक महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले थे।

साथ ही हत्या करने वाले आरोपी ने महिला की पहचान न हो पाए इसके लिए उसका चेहरा भी कुचल दिया था। यह मस्जिद ताजमहल हाई सिक्योरिटी जोन से महज 100 मीटर की दूरी पर है। 28 मई शाम से ही सोशल मीडिया एक्स पर महिला को लेकर कीवर्ड ट्रेंड कर रहा था, जिसके बाद पुलिस को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
Next Story