उत्तर प्रदेश

चरखारी विकास खंड में ब्लाक प्रमुख ने फहराया तिरंगा

Shantanu Roy
26 Jan 2023 11:38 AM GMT
चरखारी विकास खंड में ब्लाक प्रमुख ने फहराया तिरंगा
x
चरखारी महोबा। विकास खंड कार्यालय में आज 74वें गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।इस क्रम में सर्वप्रथम ब्लाक प्रमुख सीमा जयराम कुशवाहा ने झंडा फहराया व बी डि ओ आर के गुप्ता ने पार्क में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी व पुष्प चढ़ाए। बाद में सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभी सम्मानित लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।गुप्ता ने अनुपस्थिति कर्मचारियों के बारे में कहा कि जो लोग नहीं आए उन्हें पर्व पर आना चाहिए था।यह पर्व हमारे देश का सबसे बड़ा पर्व है इसे जश्न के रूप में मनाना चाहिए। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी सुहेल,शुएब, हिमांशु अग्रवाल सहित ए पी ओ नीतेन्द्र सेंगर,ए डी ओ समाज कल्याण नदीम खान,एन आर एल एम,सी डी पी ओ यास्मीन जहां, प्रार्थना बी एस ए सी,देवी सिंह बी डी सी, रोजगार सेवक, सफाई कर्मी,जे ई,व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Next Story