उत्तर प्रदेश

ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश, हत्यारोपी गिरफ्तार

Rani Sahu
28 Aug 2022 4:01 PM GMT
ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश, हत्यारोपी गिरफ्तार
x
ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश
लखनऊ। चिनहट थानाक्षेत्र में राजगीर की ईंट से कूच कर हत्या की गई थी। पैसों के लेनेदन को लेकर मृतक के साथी मजदूर ने उसकी हत्या की थी। रविवार को चिनहट कोतवाली पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को हत्यारोपी के पास से मृतक का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
गौरतलब है कि, 12 अगस्त को कमता चौकी स्थित आवास संघ कल्याणी विहार स्थित खाली प्लाट में खून से लथपथ करीब 30 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा मिला था। जिसकी शिनाख्त बिहार निवासी रवि महतो के रूप में हुई थी। घटना स्थल पर खून से सनी ईंट मिली थी। उसके बाद से पुलिस हत्यारे को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को कातिल के बारे में अहम सुराग मिले। इसके आधार पर पुलिस ने आवास संघ कल्याणी विहार के पास से पंचवटी कालोनी कमता निवासी रामसागर राठौर को गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान पुलिस को हत्यारोपी के पास से मृतक को मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त बाइक मिली। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि वह लेबर का काम करता है। मृतक रवि महतो राजगीर का करता था। मृतक रवि के पास से मजदूरी का करीब 5000 रुपए बकाया था। बीते 11 अगस्त को रवि महतो अपने घर बिहार जा रहा था।
तभी उसकी मुलाकात रेलवे स्टेशन गोमतीनगर के पास हुई। दोनों शराब की दुकान पहुंचे और शराब की बोतल खरीदी। फिर दोनों आवास संघ कल्याणी बिहार कमता पहुंचे। वहां शराब पी और उसने रवि महतो से बकाया मजदूरी मांगी तो विवाद होने लगा। रवि उसे मारने लगा। तभी गुस्से में आकर पास में पड़ी ईंट उठाई और उसकी कनपटी और चेहरे पर वार कर दिया। उसके बाद जेब में रखा कागज और रुपया लेकर फरार हो गया।
इस सम्बन्ध में चिनहट थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि हत्यारोपी अपने पास कोई भी मोबाइल नहीं रखता था। जिस वजह से पुलिस को इस हत्याकांड का पर्दाफाश करने में सर्विलांस की मदद लेनी पड़ी। सबसे अहम बात यह थी कि हत्यारोपी के पास मृतक का मोबाइल फोन था। बताया कि हत्या के बाद रामसागर राठौर घर पर ही रहा। उसने यह सोच लिया था कि अगर वह भागेगा तो पुलिस को शक हो जाएगा, इसलिए उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।

अमृत विचार

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story