- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नेत्रहीन बच्चों ने...
नेत्रहीन बच्चों ने डॉक्टर लुईस ब्रेल की जयंती पर दी साँस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
![नेत्रहीन बच्चों ने डॉक्टर लुईस ब्रेल की जयंती पर दी साँस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति नेत्रहीन बच्चों ने डॉक्टर लुईस ब्रेल की जयंती पर दी साँस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/01/05/2394054-21-6-696x404.webp)
सहारनपुर: चंद्र विहार शुगर मिल रोड स्थित नेत्रहीन विकलांग कल्याण शिक्षण संस्था द्वारा शिक्षण पद्धति के अविष्कारक डॉक्टर लुईस ब्रेल की जयंती पर नेत्रहीन बालकों के द्वारा विभिन्न प्रकार के गीत कविता रंगा रंग कार्यक्रम खेलकूद ब्रेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ डॉक्टर लुइस ब्रेल के चित्र पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि अशोक पुंडीर, कुलदीप पुंडीर,उपमा सिंह,कमल श्रीवास्तव,हरप्रीत कौर द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक संजय शर्मा,सुषमा शर्मा,हिमांशु,अवनीश द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया और बच्चों को मोमेंटो देकर भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय शर्मा ने बताया ब्रेल लिपि के कारण इन अंधे विद्यार्थियों को भी शिक्षा पूर्ण करने का मौका मिला और आज यह अपने पैरों पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि नेत्रहीन की सेवा करना दुनिया का सबसे बड़ा पुण्य है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन,शिवम,अनुज, मनीष,आशीष सैनी,कमलेश, पुष्कर आदि लोग मौजूद रहे