उत्तर प्रदेश

भाजयुमो ने रक्तदान कर लिया सेवा का संकल्प, मुरादाबाद में धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

Admin4
17 Sep 2022 5:00 PM GMT
भाजयुमो ने रक्तदान कर लिया सेवा का संकल्प, मुरादाबाद में धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
x
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वर्ष के होने पर शनिवार को उनका जन्मदिन उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के युवा विंग द्वारा रक्तदान कर सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने केक काटकर उनके दीघार्यु होने की कामना की। कहा उनके नेतृत्व में देश की साख पूरे विश्व में बढ़ी है।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से चार विधानसभाओं में अलग-अलग महा रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें युवाओं ने बड़े उत्साह से रक्तदान कर प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प के दिखाए रास्ते पर चलकर देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कांठ में शिविर का आरंभ राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम, जिलाध्यक्ष राजपाल चौहान आदि ने किया। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक राठौर बिलारी विधानसभा, शरद कौशिक कुंदरकी विधानसभा, विक्रांत चौधरी कांठ विधानसभा, लक्की चौधरी ठाकुरद्वारा विधानसभा आदि ने आयोजन में सहयोग कराया। महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी इसमें सहभागिता की।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरुण पंडित ने बताया कि चारों विधानसभाओं को मिलाकर 350 लोगों ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। शिविर में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अरुण यादव, अर्पित चौहान, रवि, निपुण चौधरी, युद्धवीर सिंह चौहान, अमन ठाकुर ,सुमित दिवाकर ,कशिश चौहान ,धर्मेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा महिला मोर्चा ने शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंडल अध्यक्ष एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जन्मदिन पर केक काटा। पोषण अभियान के संचालन के लिए आभार जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि तीन महीने में इन आंगनबाड़ी केंद्रों को सुंदर, सुरक्षित, हवादार बनाने का काम किया जाएगा। यह प्रधानमंत्री के लिए उपहार स्वरुप होगा। मंगूपुरा आंगनबाड़ी केंद्र प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु के लिए केक काटा। इस दौरान महामंत्री सुनीता सैनी, हेमा खत्री, मंडल उपाध्यक्ष वनिता मल्होत्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया जन्मदिन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फुरकान हुसैन के नेतृत्व में लालबाग में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाकर उनके लंबी उम्र की दुआ की। 2024 में फिर से उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। आयोजन में हाजी यूसुफ, आरिफ अब्बासी, इरशाद हुसैन, मोहम्मद पुत्तन, अजीम सलमानी आदि मौजूद रहे।
नेत्र संस्थान में रक्तदान शिविर
सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान में मुरादाबाद नागरिक समाज की ओर से रक्तदान शिविर लगा। इसमें महिलाओं ने 27 यूनिट रक्तदान किया। इसका उद्घाटन संस्था की वाइस चेयरपर्सन डॉ. आशीष खुराना ने किया। कॉसमॉस हास्पिटल की रक्तकोष की टीम ने सभी का हीमोग्लोबिन आदि की जांच की। संस्था के सचिव गुरविंदर सिंह की उपस्थिति में सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान के डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. आशीष खालसा, डॉ. संजय चंदा ने भी रक्तदान किया। संस्था की ट्रस्टी शिखा गुप्ता ने भी रक्तदान कर सेवा पखवाड़े में अपनी भूमिका निभाई। गरिमा सिंह ने शिविर में सहयोग किया।
आरएसडी में भी आयोजन
आरएसडी एकेडमी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी कुमार, डॉ मयंक शर्मा ने उनके योगदान और कार्यों की चर्चा की। इस दौरान एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट सुखरानी, अंजू सुखीजा, ज्योति पाठक, निधि सिंह, अरमान मिश्रा, अमित विश्नोई, नाजमीन खान, अलका प्रियंका, रितेश, अभिषेक, मयंक, मोहित, मोनिका, उन्नति आदि की मौजूदगी रही।
जरुरतमंदों को खिलाया खाना
सीता रसोई ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जरुरतमंदों को भोजन कराया। ट्रस्ट के मार्गदर्शक सुनील कुमार शर्मा ने यज्ञ और हवन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की। शैलेश त्यागी ने भगवान का भोग लगाया। ट्रस्ट के अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया चार साल से यह सेवा कर रहे हैं। सुधांशू कौशिक, अनिल सक्सेना, ह्दयेश कुमार सिंह, पुनीत अग्रवाल, अशोक शर्मा, जूही माथुर, सुप्रीत सिंह, छाया गुप्ता आदि ने सहयोग किया।
केक काटकर मनाया जन्मदिन
पाकबड़ा। नगर पंचायत कार्यालय पर केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। सभी को खिलाकर प्रसन्नता जताई। लोकसभा प्रभारी संभल राकेश सिंह ने कहा कि हमारा गर्व है कि देश को ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं। चेयरमैन के पुत्र रिंकू गोस्वामी, सभासद राजीव शर्मा, जयप्रकाश, शरीफ अहमद, मुजस्सिम अंसारी, कासिम, दिशांत दिवाकर, कुंवरपाल आदि लोग मौजूद रहे।

न्यूज़क्रेडिट: amritvichar

Next Story