उत्तर प्रदेश

यूपी के लिए BJP का घोषणा पत्र, किसानों को मुफ्त बिजली समेत ये वादे किए

jantaserishta.com
8 Feb 2022 11:55 AM IST
यूपी के लिए BJP का घोषणा पत्र, किसानों को मुफ्त बिजली समेत ये वादे किए
x

UP BJP Manifesto 2022: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' नाम से मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। बीजेपी के संकल्प पत्र में महिलाओं, किसानों और युवाओं को लेकर कई बड़े वादे किए गए हैं। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मंगलवार को इसे जारी किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी सरकार ने 5 साल पहले जो वादे किए थे उन्हें पूरा करके दिखाया और आगे भी पूरा करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 5 साल के बाद यूपी में दंगे समाप्त हो गए हैं, आज कर्फ्यू नहीं, धूमधड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है। हर बेटी बेखौफ स्कूल जाती है, बहन बेटियों को बाहर जाने में कोई संकोच नहीं होता।





अगले 5 वर्ष में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया जाएगा। उज्ज्वला योजना के तहत सभी लाभार्थियों को होली और दीपावली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा।
















jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story