उत्तर प्रदेश

फैजाबाद स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह 17455 मतों से जीते

Shantanu Roy
3 Feb 2023 9:28 AM GMT
फैजाबाद स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह 17455 मतों से जीते
x
गोराखपुर। गोराखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में देवेंद्र प्रताप सिंह 17455 मतों से जीत गए हैं। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय परिसर में स्थापित स्ट्रांगरूम से मतपेटियां निकाल कर गुरुवार को पहले मतपत्रों का बंडल बनाया गया औऱ फिर मतों की गणना की गई।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में क्षेत्र के 17 जिलों में मतदान के बाद मतपेटियों को यहां सुरक्षा घेरे में स्ट्रांगरूम में रखा गया था। तकरीबन 22 घंटे तक चली मतगणना के बाद शुक्रवार की सुबह परिणाम आया। अंतिम गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह को 51699 मत मिला। दूसरे स्थान पर सपा के करुणा कांत मौर्य रहे जिन्हें 34244 मत मिला। जीत के लिए 50 फीसदी और एक वोट यानी 50580 वोट पाना जरूरी था। 5,655 वोट पाकर रजनीश पटेल तीसरे पायदान और 2912 वोट पाकर दिलीप कुमार गौतम चौथे नंबर पर रहे। पढ़े-लिखे 8065 स्नातक ठीक से वोट नहीं डाल पाए, जिससे ये मत अवैध हो गए। 24 में से 6 प्रत्याशी 100 वोट भी नहीं पा सके।
Next Story