भारत

भाजपा का बजट आंकड़ों की बाजीगरी और छलावा: शिवपाल यादव

Admin Delhi 1
22 Feb 2023 9:54 AM GMT
भाजपा का बजट आंकड़ों की बाजीगरी और छलावा: शिवपाल यादव
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने बुधवार को सदन में बजट पेश किया। बजट को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता शिवपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बजट को आंकड़ों की बाजीगरी बताते हुए छलावा करार दिया है।

शिवपाल यादव ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर बजट को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज का बजट नौकरशाही के नाम, आंकड़ों की बाजीगरी को सलाम। एक बार फिर यह बजट मुकम्मल छलावा होगा।

उल्लेखनीय है कि सदन में बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा सदन में प्रदेश का बजट पेश किया गया है। पिछले बजट से इस बार 2023-24 का बजट काफी अधिक है। यह बजट 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपये का बजट पेश किया। प्रदेश के इतिहास में अब तक का यह सबसे बड़ा बजट है। इससे पहले 2022 में योगी सरकार का 6.15 लाख करोड़ का बजट पेश हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट को 25 करोड़ की आबादी के लिए कल्याणकारी बताया है।

Next Story