उत्तर प्रदेश

भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर हुए गदगद

Admin Delhi 1
29 March 2023 12:48 PM GMT
भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर हुए गदगद
x

लालगंज-प्रतापगढ़: भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्त द्वारा भाजपा के जनपद एवं मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संसद भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

सांसद प्रतापगढ़ द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा प्रतापगढ़ के जनपदीय एवं मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता का कार्यक्रम तय कर मंगलवार को संसदीय दल की बैठक के उपरांत संसद परिसर में प्रधानमंत्री से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन कराया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सांसद द्वारा की गई इस पहल की सराहना करते हुए विधानसभा वार पहुंचे पदाधिकारियों से बारी-बारी से रामपुरखास,रानीगंज, सदर, विश्वनाथगंज एवं पट्टी के कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका कुशलक्षेम पूछते हुए उन्हें संगठन और सरकार के कार्यों के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जीवन के बहुमूल्य टिप्स भी दिए गए।प्रधानमंत्री से मुलाकात कर जनपदीय एवं मंडलीय पदाधिकारियों में बेहद उत्साह दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, पवन गौतम, ओम प्रकाश पांडेय गुड्डू , भूपेश त्रिपाठी,रामजी मिश्रा, अशोक मिश्रा, अजय वर्मा, श्रीनाथ पासी, जगराम यादव, सुधीर कुमार त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, लोकेश कुमार गुप्ता, मनोज सिंह,उमापति त्रिपाठी, राम सिंह पटेल, नीरज कुमार मिश्रा, शैलेश ओझा, रामजी जायसवाल,संजय पांडेय, अभिषेक पांडेय,विवेक उपाध्याय, विद्यासागर शुक्ला आदि ने अलग- अलग पांच समूहों में प्रधानमंत्री के साथ ग्रुप फोटोग्राफी कराकर भेंट को यादगार बनाया।

Next Story