उत्तर प्रदेश

काशीपुर में बीजेपी की राज्य महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज बोलीं

SHIDDHANT
4 Nov 2025 8:48 PM IST
काशीपुर में बीजेपी की राज्य महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज बोलीं
x
Kashipur काशीपुर: (उत्तराखंड)। भारतीय जनता पार्टी की राज्य महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मिलकर कार्य करते हैं, तो राज्य और देश दोनों के विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि इसी सामंजस्य और दूरदृष्टि ने उत्तराखंड को देश के अग्रणी विकसित राज्यों की पंक्ति में लाने का रास्ता तैयार किया है। काशीपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास की जो गति शुरू की है, वह केवल केंद्र और राज्य तक सीमित नहीं है।

उन्होंने कहा, “हमारी ‘तीसरी पंक्ति की सरकारें’ यानी नगर निगम, नगर पालिका और पंचायती राज संस्थाएँ भी इस विकास यात्रा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जब ये इकाइयाँ सक्रिय रूप से जनता के बीच काम करती हैं, तो योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को उत्तराखंड सरकार ने जमीनी स्तर पर साकार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बुनियादी ढांचे, पर्यटन, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

दीप्ति रावत ने कहा कि भाजपा की सोच सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक मजबूत राष्ट्र बनकर उभरा है, वहीं मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आम जनता तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुँचाएँ और “विकास के इस संकल्प को जन-जन तक लेकर जाएँ। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव दिए और आगामी पंचायत व शहरी निकाय चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की।
Next Story