उत्तर प्रदेश

भाजपा ने शुरू किया बागियों के निष्कासन की कार्यवाही

Admin Delhi 1
30 April 2023 7:49 AM GMT
भाजपा ने शुरू किया बागियों के निष्कासन की कार्यवाही
x

कुशीनगर: नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्यशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने के कारण अनुशासनहीनता के आरोप में क्षेत्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने सभी बागी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए सभी दायित्वों से मुक्त कर तत्काल प्रभाव से छः वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने बताया कि फाजिलनगर से पुरुषोत्तम गुप्ता जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ, सेवरही से श्याम सुन्दर विश्वकर्मा निवर्तमान चेयरमैन सेवरही और गोपाल शुक्ल पूर्व मण्डल अध्यक्ष सेवरही तमकुहीराज से संजय गुप्ता, रामकोला से पूर्व जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अनिरुद्ध खरवार और श्रवण खरवार तथा पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामकोला निर्भय प्रताप सिंह, सुकरौली से अशोक पत्रकार, हाटा से रामबचन सिंह और छितौनी से विजय तुलस्यान को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

श्री मिश्र ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासन की पार्टी हैं पार्टी में रहकर पार्टी से बगावत किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जायेगा।

Next Story