उत्तर प्रदेश

भाजपा अनुसूचित मोर्चा नाकरवा कार्यकर्ताओं को पद से हटाया

Shreya
11 Aug 2023 5:54 AM GMT
भाजपा अनुसूचित मोर्चा नाकरवा कार्यकर्ताओं को पद से हटाया
x

मुजफ्फरनगर। जिले में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा का एक कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर किया गया। जिसमें पद हासिल कर कार्य न करने वाले कार्यकर्ताओं को उनके पद से बर्खास्त किया गया है वही उनकी जगह नए व युवा कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है। नए युवा कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों लोगों ने भी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की है।

गुरुवार को कुकड़ा मंडी में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के लिए कार्य न करने वाले कार्यकर्ताओं को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है तो वहीं उनके स्थान पर नए कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है। जिसमें अमित सुधा को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है, डॉ ओपी गौतम को उपाध्यक्ष सुशील कुमार खतौली को जिला मंत्री और योगेश कुमार को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ ने बताया कि कुछ ना करवा लोग पद लेकर घर बैठ गए हैं उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह नए कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है। यह सभी पूरी लगन और मेहनत के साथ पार्टी के लिए कार्य करेंगे और दिन रात मेहनत करके 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनाएंगे।

Next Story