उत्तर प्रदेश

मऊ में भाजपाइयों ने गुजरात में मिली भाजपा की जीत पर मनाया जश्न

Rani Sahu
8 Dec 2022 12:21 PM GMT
मऊ में भाजपाइयों ने गुजरात में मिली भाजपा की जीत पर मनाया जश्न
x
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र के बाल निकेतन तिराहे पर स्थित पार्टी कार्यालय पर गुजरात में मिली पार्टी की जीत का जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गुजरात में मिली भाजपा की जीत का जश्न मनाया। भाजपा के कार्यकर्ता गुजरात में मिली भाजपा की जीत से काफी लबरेज दिख रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर ढोल नगाड़े बजाने के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।
आपको बता दे कि कि 182 विधान सभा की सीटों के लिए एक से पांच दिसंबर तक चुनाव कराया गया था जिसके बाद आज मतगणना के दिन सुबह से जैसे जैसे मतगणना के परिणाम आते गए उसमें भाजपा को भारी बहुमत मिलता चला गया। दोपहर तक हुवे मतगणना में गुजरात में भाजपा ने 182 सीटों में से 157 सीट जीतकर गुजरात मे पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुकी थी। इस जैसे ही मतगणना का रुझान भाजपा के पक्ष में आया उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में भाजपा के कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने लगे।
वहीं मऊ जिले के भाजपा कार्यालए पर भी भाजपा के नेता इकट्ठा होकर गुजरात में मिली जीत का जश्न मनाए। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने बताया कि गुजरात में पिछले 27 सालों से जो राष्ट्र वादी सोच की जो सरकार चल रही है ,उसके विकास में मॉडल और सबको साथ लेकर चलने की सोच को वहां की जनता ने पसंद किया । जिसके लिए मैं वहां की जनता को बधाई देना चाहता हूँ।

{ जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story