उत्तर प्रदेश

भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को बनाया उम्मीदवार

Tara Tandi
3 Sep 2023 10:18 AM GMT
भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को बनाया उम्मीदवार
x
भाजपा ने राज्यसभा उप चुनाव के लिए प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। यह सीट भाजपा सांसद हरिद्वार दुबे के निधन के बाद खाली हुई थी।
डॉ. दिनेश शर्मा विधान परिषद के सदस्य हैं। उनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक है।
उपचुनाव के लिए अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है। 5 सितंबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 15 सितंबर 2023 को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।
हरिद्वार दुबे संघ के पुराने कार्यकर्ता थे। वे भारतीय जनता पार्टी से दो बार विधायक चुने गए थे। दुबे कल्याण सिंह शासन में वित्त राज्यमंत्री भी रहे थे। 2020 में वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए थे।
Next Story