- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- किसानों के साथ खड़े हुए...
किसानों के साथ खड़े हुए भाजपा सांसद वरुण गांधी की चेतावनी: अब सरकार के आगे गिड़गिड़ाउंगा नहीं, किसानों के लिए कोर्ट जाऊंगा, देखें वीडियो

नई दिल्ली: किसान आंदोलन और किसानों के मसले पर अक्सर मुखर रहने वाले भाजपा सांसद भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को निशाने पर लिया है। वरुण गांधी ने किसानों के मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि खरीद केंद्रों में पूरी तरह खुले में 'व्यापक भ्रष्टाचार' है और किसानों को बिचौलियों से अपने अनाज बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने मंडी कर्मचारियों को भी हिदायत दी है कि अगर किसानों के साथ अत्याचार हुआ तो वह सीधे कोर्ट जाएंगे और सबको गिरफ्तार करवाएंगे।
जब तक एमएसपी की वैधानिक गारंटी नहीं होगी, ऐसे ही मंडियों में किसानों का शोषण होता रहेगा। इस पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए। pic.twitter.com/pWKI13e4Vp
— Varun Gandhi (@varungandhi80) October 29, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





