- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आजम खान को लेकर भाजपा...

नई दिल्ली: जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी मुलाकात करने जाएंगे। रविवार को गोंडा जिले की समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने आजम खान से शिवपाल यादव के मुलाकात करने की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव जमीन से जुड़े नेता रहे हैं और तमाम दुख और सुख सहकर यहां तक पहुंचे हैं। यही नहीं इसी बहाने बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साध दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने व्यवहार से गलती की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





