- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कुर्सी पर खड़े भाजपा...
कुर्सी पर खड़े भाजपा विधायक ने कान पकड़कर जनता से मांगी माफी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यूपी के सोनभद्र विधानसभा के मौजूदा विधायक भूपेश चौबे ने 5 साल से अपने क्षेत्र में काम नहीं करने पर कुर्सी पर चढ़कर माफी मांगी है. इतना ही नहीं उन्होंने कुर्सी पर चढ़कर सिट-अप्स भी किए हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
बात यह है कि इस विधानसभा में 7 मार्च को मतदान होना है. जिसके लिए तमाम नेता अपने-अपने अंदाज में प्रचार कर जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन बीजेपी विधायक और उम्मीदवार भूपेश चौबे ने जनता से थोड़े अलग अंदाज में माफी मांगी है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि चुनाव प्रचार के दौरान भूपेश चौबे कुर्सी पर खड़े होकर कान पकड़े हुए थे. इसके बाद उन्होंने कुर्सी पर उठक-बैठक किया और पांच साल में अपने द्वारा की गई गलतियों के लिए जनता से माफी मांगी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
भूपेश चौबे ने जनता से बातचीत करते हुए कहा कि 2017 के चुनाव में जिस तरह आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अपना आशीर्वाद दिया, उसी तरह इस बार भी अपना आशीर्वाद प्राप्त करें.





