- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- न्याय मांग रहे किसान...
उत्तर प्रदेश
न्याय मांग रहे किसान को भाजपा MLA ने दिया 50 रुपए, नाराज जनता ने लगाए 'विधायक चोर है' के नारे
Shantanu Roy
3 Oct 2022 11:37 AM GMT

x
बड़ी खबर
आगरा। जिले से भाजपा विधायक लाल वर्मा का नया कारनामा सामने आया है। दरअसल, उन्होंने न्याय मांग रहे किसान को अपमानित करते हुए उसके झोली में 50 रुपए डाल दिए। जिसके बाद पास खड़े लोगों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इतना ही नहीं 'विधायक चोर है' इसके भी नारे लगाए गए। पूरी घटना की वीडियो सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, गांधी जयंती के अवसर पर प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम आयोजित था। मुख्य अतिथि के रूप में फतेहाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा पहुंचे थे। इस दौरान शमशाबाद के निवासी किसान राजू मौके पर पहुंच गए। राजू किसान एक साल से भाजपा के कोषाध्यक्ष और कोल्ड स्टोरेज के स्वामी अवनीश गुप्ता पर 90 लाख के आलू के पैकेट गबन करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका मुकदमा भी दर्ज है पर कार्रवाई न होने पर वो जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के चक्कर लगाते रहते हैं।
न्याय मांगने पर दी भीख
भाजपा विधायक को देखकर किसान के मन में न्याय मिलने की किरण जगी और अपनी समस्या को सुनाने के लिए रोते हुए मंच पर खड़े विधयाक के पास गया। इस दैरान राजू ने झोली फैलाकर छोटे लाल वर्मा से न्याय की गुहार लगाने लगा। विधायक उस फरियादी पर दया दिखाते हुए जेब से 50 को नोट निकाल कर उसके झोली में डाल दिया और मंच से उतकर चले गए। विधायक 50 रुपए भीख देने के बाद जब गाड़ी में बैठे तो लोग आक्रोशित हो गए। राजू उनकी गाड़ी के पास खड़ा होकर झोली फैलाए न्याय मांग रहा था। उसने विधायक से कहा आपके पदाधिकारी चोर हैं, भाजपा चोर है। उनके द्वारा अनसुना करने पर लोगों ने भाजपा चोर है और विधायक चोर है के नारे लगाना शुरू कर दिया। लोगों का विरोध देख विधायक वहां से निकल गए।इस प्रकरण पर विधायक से बात करने का प्रयास किया गया पर उनसे संपर्क नहीं हुआ।
विवादों में रहते हैं विधायक छोटेलाल वर्मा
आपको बता दें कि भाजपा के विधायक छोटे लाल वर्मा हमेशा विवादों को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। अगर बात करें समाजवादी पार्टी के शासनकाल की तो उस वक्त यह अक्सर भाजपा नेताओं के घर नजर आते थे, जिसके बाद बीते चुनाव में इन्हें टिकट मिला था। चुनाव प्रचार शुरू होने से पहले ही ब्राह्मण और ठाकुर समाज के लिए अभद्र टिप्पणी का वीडियो सामने आया था। इसके बाद चुनाव के दौरान भी जनता द्वारा बहिष्कार के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। किसान यूनियन के अध्यक्ष पर गहमागहमी मामला भी चर्चा में रहा था।
Next Story