उत्तर प्रदेश

भाजपा ने बैठक में बनायी स्नातक एम.एल.सी. चुनाव की रणनीति

Shantanu Roy
8 Jan 2023 11:35 AM GMT
भाजपा ने बैठक में बनायी स्नातक एम.एल.सी. चुनाव की रणनीति
x
बड़ी खबर
बस्ती। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर स्नातक एम.एल.सी. चुनाव को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी अशोक सिंह ने तैयारियों की समीक्षा करते हुये पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं में दायित्वों का वितरण किया। अशोक सिंह ने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। मतदाताओं की समीक्षा के साथ ही बूथ स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाय। कहा कि पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मतदाताओं से सीधा संवाद बनाकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के नीति, कार्यक्रमोें से अवगत करायें और जीत सुनिश्चित करने के लिये जमीनी स्तर पर प्रयास शुरू कर दें।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि स्नातक एम.एल.सी. चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो इस दिशा में पूरी ताकत से जुट जाना है। उन्होने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से इस अभियान में जुट जाय। बैठक में मुख्य रूप से जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ तिवारी, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, सुशील सिंह, यशकान्त सिंह, प्रेम सागर तिवारी, दयांशंकर मिश्र, अशोक गुप्ता, रामचरन चौधरी, अखण्ड प्रताप सिंह, भूपेन्द्र सिंह, रघुनाथ सिंह, अनिल दूबे, डा. अजीत प्रताप सिंह, डा. रघुवर पाण्डेय, चन्द्रशेखर 'मुन्ना', विवेकानन्द मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, आशा सिंह, अजय पाल सिंह, के.के. सिंह, श्रीश पाण्डेय, जटाशंकर शुक्ल, रविन्द्र गौतम के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। बैठक का संचालन प्रत्युष विक्रम सिंह ने किया।
Next Story