उत्तर प्रदेश

भाजपा प्रयागराज की 12 में से नौ सीटों पर आगे, केशव, राजाभैया, नंदी, नीलम ने बनाई बढ़त

Renuka Sahu
10 March 2022 5:34 AM GMT
भाजपा प्रयागराज की 12 में से नौ सीटों पर आगे, केशव, राजाभैया, नंदी, नीलम ने बनाई बढ़त
x

फाइल फोटो 

मुंडेरा मंडी प्रयागराज में मतगणना शुरू हो गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम में पड़े मतों की गिनती शुरू हो गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुंडेरा मंडी प्रयागराज में मतगणना शुरू हो गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम में पड़े मतों की गिनती शुरू हो गई है। प्रयागराज में 12, प्रतापगढ़ में सात और कौशाम्बी की तीन सीटों पर भी मतगणना शुरू हो गई है। up chunav result 2022 : डेढ़ घंटे की मतगणना में सिराथू से केशव, कुंडा से राजाभैया, रामपुर खास से मोना मिश्रा आगे चल रही हैं। इसी तरह मंझनपुर सीट से पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज आगे चल रही हैं। केशव प्रसाद मौर्य सपा की पल्लवी पटेल से 870 मतों से आगे चल रहे हैं।

इसी तरह कौशाम्बी की चायल सीट से सपा प्रत्याशी पूजा पाल, मंझनपुर से सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज और इलाहाबाद शहर पश्चिमी से सपा प्रत्याशी डॉ. ऋचा सिंह आगे चल रही हैं। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पीछे चल रहे हैं।
प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना आगे चल रही हैं। प्रतापगढ़ में महुली मंडी मतगणना केंद्र पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है। एसपी ने पुलिस बल से भीड़ को तितर बितर करा दिया।
इसी तरह कुंडा विधानसभा से रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया करीब 400 वोटों से आगे चल रहे हैं। पट्टी से सपा के राम सिंह पटेल योगी सरकार के मंत्री मोती सिंह से 205 मतों से आगे चल रहे हैं। बाबागंज से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी विनोद सरोज ने बढ़त बना ली है। रामपुर खास से कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना, विश्वनाथगंज से जीतलाल पटेल आगे चल रही हैं। जबकि सदर से अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल पीछे चल रही हैं। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहां अभी पहले राउंड की मतगणना पूरी हुई है।
कोरांव विधानसभा से भाजपा के राजमणि कोल आगे चल रहे हैं। प्रयागराज शहर उत्तरी से भाजपा के हर्षवर्धन आगे चल रहे हैं। इसी तरह मेजा विधानसभा से भाजपा की नीलम करवरिया आगे चल रही हैं। प्रतापगढ़ की रानीगंज विधानसभा से भाजपा के धीरज ओझा आगे चल रहे हैं। प्रयागराज की करछना सीट से उज्ज्वल रमण सिंह पिछड़ गए हैं। इस सीट से भाजपा-निषाद गठबंधन के प्रत्याशी पीयूष रंजन निषाद आगे निकल गए हैं।
कुंडा विधानसभा में दो चरण की मतगणना में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रत्याशी राजाभैया को 7358, भाजपा को 1700, बसपा को 177, कांग्रेस को 44 वोट मिले हैं। राजाभैया अपने निकटतम प्रतिद्वद्वी सपा के गुलशन यादव से 2280 वोट से आगे चल रहे हैं।
इसी तरह प्रतापगढ़ की रानीगंज से धीरज ओझा आगे चल रहे हैं। विश्वनाथगंज से जीतलाल पटले, आगे हैं। सदर से बीजेपी आगे है।
प्रयागराज की मेजा सीट से बीजेपी की नीलम करवरिया चौथे राउंड की मतगणना में सपा के संदीप पटेल से महज 26 वोट से आगे हैं।
Next Story