उत्तर प्रदेश

हादसे में भाजपा नेता के भांजे की मौत, अनियंत्रित होकर पलटी कार

Admin4
22 Dec 2022 2:03 PM GMT
हादसे में भाजपा नेता के भांजे की मौत, अनियंत्रित होकर पलटी कार
x
मेरठ। कंकरखेड़ा में डाबका गांव के पास भाजपा नेता संजीव गोयल सिक्का के भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।। घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं देर रात मंत्री भी थाने में पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी की। मृतक बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। पिता बैंक में
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित डाबका गांव के पास एक तेज रफ्तार आई 20 कार हरिद्वार से दिल्ली की तरफ जा रही थी। कार में माधवपुरम निवासी तीन युवक मौजूद थे। कार ऋषभ जैन पुत्र संजय जैन निवासी माधवपुरम चला रहा था। आई 20 कार सवार दोनों युवक चिराग सिंगल पुत्र विकास सिंगल निशांत गोयल पुत्र अमर चंद्र गोयल निवासी सेक्टर 1 माधवपुरम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। चालक ने अचानक हैंड ब्रेक लगा दिए। जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।मैनेजर है। अपने परिवार में ऋषभ इकलौता बेटा था।
Admin4

Admin4

    Next Story