उत्तर प्रदेश

गाज़ियाबाद में भाजपा नेता के भाई व भाभी से ठगी, लाखों के गहने ले गए ठग

Ashwandewangan
14 Jun 2023 12:37 AM IST
गाज़ियाबाद में भाजपा नेता के भाई व भाभी से ठगी, लाखों के गहने ले गए ठग
x

गाजियाबाद। उद्यमी एवं भाजपा नेता संजीव गुप्ता के छोटे भाई और भाभी को ठगों ने चकमा देकर लाखों रुपये के गहने ठग लिये और फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी गयी है। खास बात यह है कि ये ठग पुलिस की वर्दी में थे और जांच के नाम पर धन उड़ाकर ले गए।

संजीव गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को उनके छोटे भाई राजीव गुप्ता एवं उनकी पत्नी सीमा गुप्ता मार्निंग वाक से होकर अपने निवास की ओर आ रहे थे। उसी दौरान राजनगर में अपने निवास के समीप ही एक फर्जी पुलिस गाड़ी वालों ने सुरक्षा के तौर पर उनके डायमंड जड़े सोने के कड़े उतरवाए और उन्हें भ्रम में रखकर तुरंत ही उन्हें नकली कड़े सौंपते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story