- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भाजपा नेत्री का...
भाजपा नेत्री का महिलाओं को नसीहत, कहा- शाम 5 बजे अंधेरा होने के बाद न जाएं थाने, पढ़े पूरी खबर

वाराणसी. बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने यूपी में अपने ही सरकार के कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. महिलाओं को लेकर पुलिस थानों में सुरक्षा को लेकर बेबी रानी मौर्य ने विवादित बयान दिया है. बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने वाराणसी में आयोजित वाल्मीकि महोत्सव के कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, "थानों में एक महिला अधिकारी और सब-इंस्पेक्टर जरूर बैठती हैं, लेकिन एक बात मैं जरूर कहूंगी कि शाम 5 बजे अंधेरा होने के बाद थाने कभी मत जाना. अगर जरूरी हो तो अगले दिन सुबह जाना और अपने साथ भाई, पति या पिता को लेकर ही थाने जाना."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





