- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भाजपा नेता विकास पंवार...
उत्तर प्रदेश
भाजपा नेता विकास पंवार का बेटा सडक हादसे में घायल, गंभीर चोटें आई
Admin4
1 Dec 2022 1:00 PM GMT

x
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नेता विकास पंवार का बेटा सडक हादसे में घायल हो गया है। गंभीर अवस्था में आनंद हास्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार आरएसएस और भाजपा नेता विकास पवार गांधी कॉलोनी निवासी के पुत्र माधव दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें आनंद हॉस्पिटल, भोपा रोड में भर्ती कराया गया है। उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी घायल माधव को देखने आनंद हास्पिटल पहुंचे और हालचाल जाना।
Next Story