उत्तर प्रदेश

भाजपा नेता जे.के सिंह ने दिया जीते हुए प्रत्याशी को बधाई

Admin Delhi 1
15 May 2023 6:00 AM GMT
भाजपा नेता जे.के सिंह ने दिया जीते हुए प्रत्याशी को बधाई
x

कुशीनगर: जिले में जीते सभी भाजपा नगर पंचायत अध्यक्षों को पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा जिला उपाध्यक्ष जे के सिंह ने जीत दर्ज कराये सभी अध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई दिये हैं, उन्होंने कहा कि सेवरही नगर पंचायत में कभी भी भाजपा नही जीती थी, लेकिन इस बार भाजपा प्रत्याशी सोनिया जायसवाल ने जीत दर्ज कराकर सभी जनप्रतिनिधियों को मान सम्मान बढ़ाया है।

सत्तू बेचने वाला बना तमकुही राज का नगर सेवक अध्यक्ष लोग दे रहे बधाई

वही तमकुही राज में एक सत्तू बेचने वाला कार्यकर्ता जेपी गुप्ता (रौनियार) को भाजपा ने टिकट देकर सबका साथ सबका विकास का नारा चरितार्थ किया है, भाजपा प्रत्याशी ने टिकट पाकर पार्टी शीर्ष को धन्यवाद दिया, चुनावी दौर में जेपी गुप्ता ने पूरी लगन निष्ठा के साथ मेहनत कर पहली बार भाजपा का कमल खिलाने का कार्य किया हैं। जेके सिंह ने कहा कि इस चुनावी रणक्षेत्र में तमकुहीराज विधान सभा क्षेत्र के विधायक असीम राय ने पूरी दमखम लगाकर दोनो सीटों पर जीत हासिल कराने का कार्य किये है। भाजपा नेता ने कहा तमकुहीराज विधान सभा क्षेत्र के सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष,सदस्यों व भाजपा पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं के मेहनत की जीत है जो ट्रिपल इंजिन का सरकार बनाकर योगी जी का हाथ को मजबूत किया हैं, भाजपा नेता ने पुनः जीते हुए सभी अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिये हैं।

Next Story