उत्तर प्रदेश

दिवाली पर भाजपा नेता ने की हवाई फायरिंग, VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन

jantaserishta.com
10 Nov 2026 12:18 PM IST
दिवाली पर भाजपा नेता ने की हवाई फायरिंग, VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन
x
देखें वीडियो.
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भाजपा नेता अभिषेक सिंह सेंगर ने 8 नवंबर को दीपावली की शाम अपने पिता की लाइसेंसी डबल बैरल (DBL) बंदूक से हवाई फायरिंग की थी. आरोपी ने इस घटना का वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर खुद अपलोड किया था, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस ने आरोपी अभिषेक सिंह को हिरासत में ले लिया है तथा उसकी निशानदेही पर बंदूक और खोखे को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
बघौचघाट थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी भाजपा नेता अभिषेक सिंह सेंगर ने दीपावली के जश्न में नियमों को ताक पर रखकर हवाई फायरिंग की थी. उसने इस गैरकानूनी कृत्य का वीडियो खुद अपने फेसबुक आईडी पर अपलोड किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने इस पर तुरंत एक्शन लिया.
जांच में यह भी सामने आया कि जिस बंदूक से फायरिंग की गई थी, उसका लाइसेंस अभिषेक के दिवंगत पिता कल्याण सिंह के नाम पर था. कुछ महीने पहले उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद बंदूक का लाइसेंस अभी तक बेटे के नाम ट्रांसफर नहीं हुआ था. बिना ट्रांसफर के इस हथियार का इस्तेमाल किया जा रहा था.
सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच की और आरोपी की पहचान आनंद नगर निवासी अभिषेक सिंह के रूप में की. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर बंदूक और खोखा बरामद कर लिया है तथा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story