उत्तर प्रदेश

बीजेपी नेता ने गोली मारकर की आत्महत्या, शव के पास मिला सुसाइड नोट

jantaserishta.com
26 Oct 2021 6:26 AM IST
बीजेपी नेता ने गोली मारकर की आत्महत्या, शव के पास मिला सुसाइड नोट
x
बड़ी खबर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी से परेशान होकर खुद को गोली मार ली, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक का शव घर में कुर्सी पर पड़ा मिला.

पुलिस ने बताया कि शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला था. इसमें शख्स ने अपनी पत्नी को सुसाइड के लिए जिम्मेदार बताया है. साथ ही पुलिस को वो लाइसेंसी पिस्टल भी मिली जिससे मृतक ने खुद पर गोली चलाई थी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस ने आगे बताया कि मृतक का नाम अभिषेक शुक्ला था. मूलरूप से वो गोरखपुर की सिंघड़िया कॉलोनी का रहने वाला था. लेकिन नौकरी के चलते वो लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित नंदिनी अपार्टमेंट में रह रहा था. वो बीजेपी का नेता भी था.
एसीपी साउथ स्वाति चौधरी के मुताबिक, मृतक अभिषेक ने सुसाइड की वजह अपनी पत्नी कुमुद को बताया है. कुमुद यहां ओमेक्स सिटी में रहती है. दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिस वजह से अभिषेक अक्सर परेशान रहता था. सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और मौके से मिले साक्ष्यों को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है.
उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभिषेक की पत्नी कुमुद से भी बात की जाएगी. घटना से जुड़े हर पहलू की गनहता से पड़ताल की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story