उत्तर प्रदेश

सरकार गठन के बाद संगठन में बदलाव की तैयारी में बीजेपी, जानिए बड़ी बात

jantaserishta.com
24 March 2022 10:37 AM IST
सरकार गठन के बाद संगठन में बदलाव की तैयारी में बीजेपी, जानिए बड़ी बात
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकार गठन होते ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ऑपरेशन क्लीन चला सकती है. इसके लिए संगठन में बदलाव की तैयारी कर ली गई है. सूत्रों के मुताबिक, भीतरघातियों और बागियों पर कार्रवाई करने की तैयारी है. खास बात है कि चुनाव में सक्रिय भूमिका न निभाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी.

हाल ही में क्षेत्रीय अध्यक्षों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने समीक्षा बैठक की थी. उसमें ये बात सामने आयी थी कि कुछ जिलाध्यक्षों ने पार्टी के घोषित प्रत्याशी को जिताने के लिए सक्रिय भूमिका नहीं निभायी. इसके बाद से इन पार्टी पदाधिकारियों की रिपोर्ट तलब की गई है. अब इन पर कार्रवाई हो सकती है.
बीते दिनों ही हर जिलों में भितरघातियों और निष्‍क्रिय पदाधिकारियों की लिस्‍ट बनने लगी है. बीजेपी आलाकमान ने साफ कर दिया है कि भितरघाती और बागी बख्शे नहीं जाएंगे. पूरे चुनाव अभियान के दौरान निष्‍क्रिय रहे पदाधिकारियों के स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और साथ ही भितरघात करने वालों को सख्‍त कार्रवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story