उत्तर प्रदेश

बीजेपी ने समाज में नफरत का जह़र फैलाया: अखिलेश यादव

Admin Delhi 1
24 March 2023 7:48 AM GMT
बीजेपी ने समाज में नफरत का जह़र फैलाया: अखिलेश यादव
x

लखनउ न्यूज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने समाज में नफरत का जहर फैलाया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव डॉक्टर राममनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर बोल रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि उर्दू प्रेम की भाषा है। उर्दू भाईचारे की भाषा है। उर्दू भारतीय भाषा है। उर्दू ने गंगा जमुनी तहजीब और मिली जुली संस्कृति को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज में नफरत का जह़र फैलाया है। लोगों को खास कर मुसलमान भाइयों को अपमानित किया है। भाजपा से कोई उम्मीद नहीं है। भाजपा उर्दू की बात 2024 में वोट लेने के लिए कर रही है।

कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर 17 बजट प्रस्तुत किये हैं, जनता आज भी महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। आलू, गेहूं, सरसों किसान आज बर्बाद हो गया है। भाजपा ने इनकी कोई मदद नहीं की है। भाजपा सरकार ने गन्ना की कीमत नहीं बढ़ाई। गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान नहीं किया है। नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं मिल रहा है। भाजपा आरक्षण को खत्म कर रही है। भाजपा सरकार निजीकरण कर सरकारी नौकरियां समाप्त कर रही है। अखिलेश यादव ने लोहिया पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कहा कि देश में खुशहाली समाजवादी रास्ते से ही आएगी। देश और समाज की समस्याओं का समाधान समाजवादी रास्ते से ही हो सकता है। कहा कि हम सभी लोग डॉ.राममनोहर लोहिया की याद कर रहे हैं। उनके साथ हम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू को भी याद करते हैं जिनका आज शहीद दिवस भी है। अखिलेश ने कहा कि राममनोहर लोहिया ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पूंजीवादी लोग एक तरफ जहां पूंजीवादी व्यवस्था को आगे बढ़ाना चाहते हैं, वहीं समाज में गरीब-अमीर के बीच खाई बढ़ रही हैं। ऐसे में समाजवादी आंदोलन की सबसे ज्यादा जरूरत है।

Next Story