उत्तर प्रदेश

नफरत से चल रही भाजपा सरकार की दुकान: प्रमोद तिवारी

Admin Delhi 1
10 Jun 2023 4:09 PM IST
नफरत से चल रही भाजपा सरकार की दुकान: प्रमोद तिवारी
x

प्रतापगढ़ न्यूज़: भाजपा की दुकान नफरत से ही चल रही है. जिस दिन नफरत की दुकान बंद हुई उस दिन से भाजपा सिमट जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में देश की जनता झूठ व जुमले बाजी से ऊब चुकी है.

यह बातें प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस नेता महेंद्र शुक्ल के आवास पर मीडिया कर्मियों से कहीं. वह महेंद्र शुक्ल की भतीजी को शादी के बाद आशीर्वाद देने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि सरकार में कहीं भी कानून व्यवस्था नहीं बची है. महिला पहलवानों के साथ सरकार ने न्याय नहीं किया है. उन्होंने कहा कि दो हजार के नोट की जरूरत थी तो आज उसे क्यों बंद करना पड़ा. इससे सिर्फ जनता को परेशान किया जा रहा है.

स्पीड व कवच के बाद भी यात्री सुरक्षित नहीं

प्रमोद ने कहा कि उड़ीसा रेल हादसा विश्व की सबसे बड़ी घटना है. स्पीड व कवच के बाद यात्री सुरक्षित नहीं है. रेल मंत्री का दावा है कि घटना की वजह तक पहुंच गए हैं ऐसे में सीबीआई जांच का क्या औचित्य है. कार्यक्रम के बाद पूर्व सभासद संतोष दुबे व व्यापारी श्रीराम अग्रवाल के निधन पर परिजनों से मिलकर संवेदना भी जताई.

Next Story