उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के विकास के लिए भाजपा सरकार संकल्पित: भूपेन्द्र चौधरी

Admin Delhi 1
24 Jan 2023 12:34 PM GMT
उत्तर प्रदेश के विकास के लिए भाजपा सरकार संकल्पित: भूपेन्द्र चौधरी
x

लखनऊ: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की प्रकृति, संस्कृति और संस्कारों का पथ-प्रदर्शन करता है। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के उन्नयन एवं इसके उत्कृष्ट विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी एवं भगवान श्रीकृष्ण जी की पवित्र पावन भूमि उत्तर प्रदेश के राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी प्रदेशवासियों को उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

Next Story