उत्तर प्रदेश

निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत

Rounak Dey
15 May 2023 7:17 PM IST
निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत
x
शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू

लखनऊ: यूपी के निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत मिली है। 17 नगर निगम में बीजेपी ने सभी सीटों को जीत हासिल की। बीजेपी की रणनीति के तहत नगर विकास विभाग इस बार सभी 17 मेयरों को एक ही दिन शपथ ग्रहण कराने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही यह भी व्यवस्था की जा रही है कि एक माह के अंदर नगर निगम सदन और पालिका परिषद पंचायत बोर्ड की बैठक बुला ली जाए।

शनिवार को अवकाश होने के बाद भी नगर विकास विभाग को खोला गया और इसको लेकर तैयारियां की गईं। यूपी में इस बार 17 नगर निगम मेयर, 199 पालिका परिषद और 544 नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ 13924 वार्डों के लिए चुनाव हुआ।

नगर विकास विभाग चाहता है कि सभी निकायों का कार्यकाल पांच साल बाद एक ही माह में पूरा हो जाए। इसके लिए सबसे अधिक जरूरी है कि नगर निगमों में सदन और पालिका परिषद व नगर पंचायतों में बोर्ड की बैठक एक माह में करा जाए।

शासन इसीलिए इसे अनिवार्य करने जा रहा है। इसमें चुनाव परिणाम आने के एक सप्ताह के अंदर शपथ ग्रहण और एक माह के अंदर सदन व बोर्ड की पहली बैठकें हो जाए।

Next Story