उत्तर प्रदेश

पूर्व पत्रकार और सीएम योगी के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी को बीजेपी ने दिया टिकट

jantaserishta.com
28 Jan 2022 2:37 PM IST
पूर्व पत्रकार और सीएम योगी के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी को बीजेपी ने दिया टिकट
x

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 91 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. बीजेपी ने आज पांचवे फेज के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. पहले 206 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो चुकी है.

बीजेपी के उम्मीदवारों की इस लिस्ट में कई नाम शामिल हैं. इन नामों में देवरिया से पूर्व पत्रकार और सीएम के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी को टिकट दिया गया है. सिकंदरपुर से संजय यादव को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है.
यूपी सरकार के मंत्री सुरेश पासी को जगदीशपुर सुरक्षित से और कुंडा से बीजेपी ने सिंधुजा मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है. वहीं मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती को पट्टी विधानसभा से, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से, मंत्री नंद गोपाल नंदी को इलाहाबाद दक्षिण से, पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल को बहराइच से और मंत्री रमापति शास्त्री को मनकापुर से टिकट दिया गया है.
इसके अलावा मंत्री जय प्रताप सिंह को बंसी, मंत्री सतीश द्विवेदी को इटवा, जयप्रकाश निषाद को रुद्रपुर, मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पथरदेवा और मंत्री उपेंद्र तिवारी को फेंकना से उम्मीदवार बनाया गया है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story