- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मैनपुरी उपचुनाव को...
उत्तर प्रदेश
मैनपुरी उपचुनाव को प्रभावित करने के BJP बांट रही शराब, साड़ी व पैसा: सपा
Shantanu Roy
3 Dec 2022 12:30 PM GMT

x
बड़ी खबर
लखनऊ। मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को चुनाव है। सभी पार्टियों की तरफ से चुनाव प्रचार भी जोरों से चल रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर शराब, साड़ी और पैसे देकर मतदान को प्रभावित करने का अरोप लगाया है। जिसके चलते सपा ने चुनाव आयोग को शिकायत की है। सपा ने मैनपुरी चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी व वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला से मिलकर उन्हें मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा सरकार पर धांधली का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा सरकार के 50 से अधिक मंत्री, पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर पिछले 10 दिनों से सभी पांचों विधानसभाओं में लोगों के बीच जाकर खुलेआम पैसा, शराब और साड़ी बांट रहे हैं। खुलेआम आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस कारण चुनाव प्रभावित हो रहा है, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
सपा का आरोप- सपा कार्यकर्ताओं पर भी बनाया जा रहा दबाव
आगे बताया कि सपा कार्यकर्ताओं पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने व समर्थन करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उनके घरों को गिराने के लिए नोटिस भेजकर भयभीत किया जा रहा है। सपा के पूर्व एमएलसी अरविन्द यादव व राजू यादव के घरों पर एसएसपी भारी संख्या में पुलिस बल लेकर उन्हें गिरफ्तार करने गए थे। सपा ने शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में राजेन्द्र चौधरी, केके श्रीवास्तव और राधेश्याम सिंह यादव शामिल थे। बता दें कि उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने रघुराज शाक्य को उम्मीदवार बनाया है।
Next Story